GST "Goods and Service Tax" is beginning of New India.

Happy Independence Day "Jai-Jai Bharat Desh Mahaan"

जिसकी गौरव गरिमा पर है, बच्चे -बच्चे को अभिमान. गंगा यमुना ब्रह्मपुत्र हैं, गाती जिसके जय के गान, सत्य -अहिंसा तथा प्रेम की, गीता तथा वेद का ज्ञान. जय -जय भारत देश महान, जय -जय भारत देश महान, राम -कृष्ण गौतम गाँधी से, जिस पावन धरती पर आते. दया -विवेकानंद सद्रिश हैं, सत्य धर्म का पाठ पढ़ाते. हिमगिरी जिसका स्वर्ण मुकुट है, हिंद महासागर है जिसका मान. जय -जय भारत देश महान, जय -जय भारत देश महान, पुनः बनेगा गुरु विश्व का, दे मानवता का सन्देश. जिसकी संस्कृति आभा से है, महामंडित यह भारत देश. जय जवान और जय किसान, जय विज्ञान और जय भगवान् जय -जय भारत देश महान, जय -जय भारत देश महान,